top of page

विभीषण मंदिर

लेखक की तस्वीर: Shashi Prabha
Shashi Prabha
26 जन॰
1 मिनट पठन

विभीषण मंदिर - 

यह मंदिर धनुष्कोटी क्षेत्र में पड़ता है ।सन 1964 के सुनामी में इस मंदिर का सुरक्षित बचना आश्चर्यजनक है। यह मंदिर आध्यात्मिकता एवं प्राकृतिक रम्यता का सुंदर मिश्रण है । भगवान श्री राम ने रावण के भाई विभीषण का रावण के साथ युद्ध के पूर्व इसी क्षेत्र में राज्याभिषेक किया था। श्री राम के द्वारा विभीषण का राज्याभिषेक दो बार हुआ एक बार रावण के साथ युद्ध के पूर्व और दूसरा रावण को परास्त करने के बाद,लंका पर कब्जा करने के बाद विभीषण को दूसरी बात लंका में ले जाकर राज्याभिषेक श्री राम के द्वारा किया गया था । विभीषण मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्री राम (धनुष के साथ)मां सीता, लक्ष्मण ,विभीषण (राजा के रूप में)और हनुमान जी की मूर्तियां हैं।  यह मंदिर सेंट्रल गवर्नमेंट के टूरिज्म विभाग के अंतर्गतआता है ।संक्षेप में यह राम और विभीषण के मिलन स्थल से जुड़ा एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहलू से महत्वपूर्ण स्थान है और धनुष कोटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

हां यहां पर एक बात और साझा करना महत्वपूर्ण समझती हूं जब हम लोग मंदिर दर्शन करने गर्भ गृह पहुंचे तो वहां उपस्थित पुजारी ने हमसे पूछा ' लैंग्वेज हिंदी ओर आदर ' मैंने हिंदी बोल तो बहुत अच्छी तरह से पुजारी ने हमको हिंदी में समझाया। मन ने पंडित को बार-बार धन्यवाद दिया इतने अच्छे से हमको समझाने  के लिए। लेकिन फोटो मंदिर गर्भ गृह में लेने की आज्ञा नहीं थी ।

 
 
 

टिप्पणियां


Post: Blog2 Post
bottom of page